Please wait
शादी के बंधन में बंधे आमिर खान और गौरी स्प्रैट Sudhir wins historic बंगाल में भारी बारिश का अलर्ट, तटीय जिलों में प्रशासन सतर्क Sudhir wins historic तृणमूल प्रदेश अध्यक्ष पद से इस्तीफे के बाद चंद्रिमा भट्टाचार्य ने ऋतब्रत बनर्जी गुट के नेताओं से की मुलाकात, अटकलें तेज Sudhir wins historic वैभव सूर्यवंशी ने डेब्यू करते ही रचा इतिहास, तोड़ा सचिन तेंदुलकर का 37 साल पुराना महारिकॉर्ड Sudhir wins historic राम मंदिर में चढ़ावा चोरी की घटना दुर्भाग्यपूर्ण, दोषियों को मिले कठोर दंडः संघ Sudhir wins historic डायमंड हार्बर में अभिषेक बनर्जी के खिलाफ नया मामला, ‘सेवाश्रय’ शिविर जांच के घेरे में Sudhir wins historic विपक्षी विधायकों को मिलेगा समान सम्मान और लोकतांत्रिक अधिकार, विधानसभा में बोले मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी Sudhir wins historic तृणमूल के तीन बैंक खातों पर रोक मामले में कलकत्ता हाईकोर्ट सख्त, बैंक से हलफनामा और पुलिस से जांच रिपोर्ट तलब Sudhir wins historic बंगाल की खाड़ी में बन रहा गहरा निम्न दबाव, चार से आठ जुलाई तक दक्षिण बंगाल में भारी बारिश की चेतावनी Sudhir wins historic विधाननगर अस्पताल का नाम बदला, मुख्यमंत्री ने पूर्ववर्ती सरकार की स्वास्थ्य सेवाओं पर उठाए सवाल Sudhir wins historic

तृणमूल कांग्रेस का व्यवहार राष्ट्रपति की गरिमा और पूरे आदिवासी समाज का अपमान : तरुण चुग

चुग ने कहा कि ममता बनर्जी की सरकार घबराहट और राजनीतिक हताशा में लगातार लोकतांत्रिक संस्थाओं को निशाना बना रही है। राष्ट्रपति का पद राजनीति से ऊपर और देश का सबसे बड़ा संवैधानिक व गरिमापूर्ण पद है।

08 Mar 2026

तृणमूल कांग्रेस का व्यवहार राष्ट्रपति की गरिमा और पूरे आदिवासी समाज का अपमान : तरुण चुग

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय महामंत्री तरुण चुग ने कहा कि राष्ट्रपति पद देश की सर्वोच्च संवैधानिक संस्था है और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी तथा उनकी पार्टी तृणमूल कांग्रेस द्वारा इस पद की गरिमा को ठेस पहुंचाना बेहद शर्मनाक और निंदनीय है।

तरुण चुग ने रविवार को प्रेस बयान जारी कर कहा कि यह केवल संवैधानिक पद का अपमान नहीं बल्कि पूरे देश के आदिवासी समाज की गरिमा पर सीधा आघात है।

चुग ने कहा कि ममता बनर्जी की सरकार घबराहट और राजनीतिक हताशा में लगातार लोकतांत्रिक संस्थाओं को निशाना बना रही है। राष्ट्रपति का पद राजनीति से ऊपर और देश का सबसे बड़ा संवैधानिक व गरिमापूर्ण पद है। यह केवल संवैधानिक पद का ही नहीं बल्कि देश के आदिवासी समाज और बेटियों का भी अपमान है।

उन्होंने कहा कि पहले मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ कैंपेन चलाया गया, कभी प्रभु श्रीराम का विरोध किया कभी सनातन का विरोध, भारतीय सेना के शौर्य का अपमान और अब राष्ट्रपति पद की गरिमा से जुड़ी यह घटना स्पष्ट करती है कि ममता बनर्जी संवैधानिक मर्यादाओं का सम्मान करना भूल चुकी हैं।

चुग ने कहा कि पश्चिम बंगाल और देश की जनता सबकुछ देख और समझ रही है। ममता बनर्जी की विभाजनकारी और अराजक राजनीति राज्य को अस्थिर कर रही है और लोकतांत्रिक संस्थाओं को कमजोर करने की कोशिश कर रही है।

चुग ने कहा कि बंगाल की जनता अब इस अपमान का लोकतांत्रिक जवाब देने के लिए तैयार है और आने वाले समय में ममता बनर्जी की राजनीति को जनता स्वयं करारा उत्तर देगी।
 

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


तृणमूल कांग्रेस का व्यवहार राष्ट्रपति की गरिमा और पूरे आदिवा
चुग ने कहा कि ममता बनर्जी की सरकार घबराहट और राजनीतिक हताशा में लगातार लोकतांत्रिक संस्थाओं को निशाना बना रही है। राष्ट्रपति का पद राजनीति से ऊपर और देश का सबसे





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News